
टोक्यो ओलंपिक टलने के कारण साल 2021 से होने वाले ओरेगन विश्व चैंपियनशिप का आयोजन भी आगे बढ़ाना पड़ा है। अब यह आयोजन 2022 में 15 से 24 जुलाई के बीच होगा। जिससे इस चैंपियनशिप की तारीखों का ओलंपिक से टकराव नहीं हो पाये। ओरेगन विश्व चैंपियनशिप 2021 में 6 से 15 अगस्त के बीच होनी थी पर कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुए टोक्यो ओलम्पिक से टकराव के कारण आयोजन तिथि को लगभग एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। विश्व एथलेटिक्स समिति ने ओरेगन विश्व चैंपियनशिप के आयोजनकर्ताओं और बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों तथा यूरोपियन चैम्पियनशिप के आयोजनकर्ताओं के साथ व्यापक चर्चा के बाद इन बड़ों आयोजनों की नई तारीखों की घोषणा की गयी है। इससे पहले अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) और मेजबान जापान ने टोक्यो में इस वर्ष जुलाई में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों को 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया था जिसके कारण ओरेगन चैम्पियनशिप को भी आगे बढ़ाना पड़ा है। टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना है।