
नई दिल्ली । भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि 2032 ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत भी दावा करेगा। आईओए अध्यक्ष ने कहा राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के अनुभवों से उनके देश ने काफी कुछ सीखा है। उन्होंने , 'हम 2026 के यूथ ओलिंपिक गेम्स और 2032 के ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए गंभीर हैं।'भारत ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के लिए रुचि की अभिव्यक्ति के बारे में लिखा है, लेकिन 2026 के आयोजन के लिए थाइलैंड, रूस और कोलंबिया से उसे प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। वहीं 2032 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया), शंघाई और सियोल तथा प्योंगयांग के बीच भी प्रतिस्पर्धा हो सकती है। बत्रा ने कहा कि 2032 ओलिंपिक के लिए डॉक्यूमेंटेशन शुरू किया गया था पर काम अभी रुक गया है। अंतिम निर्णय 2025 तक हो सकता है। बत्रा ने कहा, 'मैं कह सकता हूं कि सबसे बड़ी बात यह थी कि भारत सभी बड़े आयोजनो की मेजबानी करने में सक्षम है चाहे वह ओलिंपिक हो या कोई अन्य खेल।'बत्रा ने साथ ही उम्मीद जताई कि 2021 ओलिंपिक खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम पदक जीत सकती है। उन्होंने कहा कि वह पुरुषों की हॉकी टीम से उन्हें भी उम्मीद है, जिसने आठ ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीते हैं, लेकिन 1980 के बाद से अधिक सफल नहीं रही।