YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

एक दिन में दूसरा मैच टाई हुआ, सुपर ओवर में भी टाई, पंजाब की जीत

एक दिन में दूसरा मैच टाई हुआ, सुपर ओवर में भी टाई, पंजाब की जीत

दुबई । लगता है इस वर्ष आईपीएल 20 - 20 क्रिकेट में टाई मैचों का रिकॉर्ड बनने वाला है। रविवार को आईपीएल के इतिहास में संभवतः पहली बार दोनों मैच टाई हुए। कुल मिलकार तीन बार टाई हुआ। दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने सुपर ओवर में  किंग्स इलेवन पंजाब के साथ टाई किया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 2 विकेट खोकर 5 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई ने एक विकेट खोकर 5 रन बनाये और मैच फिर टाई हो गया। इसके बाद दुसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुम्बई  ने 1 विकेट खोकर 11 रन बनाए। जिसके जवाब में पंजाब  बिना विकेट खोये 15 रन बनाये और मैच जीत लिया। 
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया था।
177  रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब ने धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन चौथे ओवर में मयंक अग्रवाल को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने 10 गेंदों में एक चौके की सहायता से 11 रन बनाए। क्रिस गेल ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। हालांकि 21 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की सहायता से 24 रन का योगदान दिया। राहुल चहर की गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें कैच कर लिया। निकोलस पूरन ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की सहायता से तेजी से 24 रन बनाए। बुमराह की एक गेंद को उठाकर मारने के चक्कर में वह नाथन कूल्टर नाइल द्वारा लपक लिए गए। ग्लेन मैक्सवेल को राहुल चहर ने बिना खाता खोले रोहित शर्मा के हाथों कैच करा दिया। लंबे समय से टिके केएल राहुल को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर दिया। राहुल ने 51 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्के की सहायता से 77 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं। निचले क्रम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने 16 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की सहायता से 23 रन का योगदान दिया। क्रिस जॉर्डन 8 गेंदों में दो चौकों की सहायता से 13 रन बनाए। उन्हें अंतिम गेंद पर पोलार्ड ने रन आउट कर दिया।
मुंबई के लिए बुमराह ने 3 विकेट लिए। राहुल चहर को दो विकेट मिले।
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 176 रन बनाये। मुम्बई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा 9 रन बनाकर अर्शदीप सिंह द्वारा बोल्ड कर दिए गए। सूर्यकुमार यादव को  4     रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी की गेंद पर मुरुगन अश्विन ने लपक लिया। ईशान किशन  भी 7 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर मुरुगन अश्विन को कैच दे बैठे। इसके बाद क्विंटन डी कॉक और क्रुणाल पांड्या  ने मिलकर पारी आगे बढ़ाई। पांड्या को रवि बिश्नोई ने दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। उन्होंने 30 गेंदों में 4 चौके और  एक छक्के की सहायता से  34 रन बनाये। हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर  मोहम्मद शमी की गेंद पर निकोलस पूरन द्वारा कैच कर लिए गए। क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 53 रन का योगदान दिया उन्होंने 43  गेंद खेलीं 3 चौके और 3 छक्के मारे। उन्हें क्रिस जॉर्डन की गेंद पर मयंक अग्रवाल  ने लपक लिया। निचले क्रम में काईरन पोलार्ड और नाथन कूल्टर-नाइल ने 21 गेंदों में 57 रन की तेज साझेदारी कर कोलकाता को मैच में वापस ला दिया। पोलार्ड  ने नाबाद  34 रन का योगदान दिया उन्होंने 12  गेंद खेलीं 1 चौका  और 4 छक्के मारे। नाइल ने नाबाद  24  रन का योगदान दिया उन्होंने भी 12  गेंद खेलीं चार चौके मारे। पंजाब के लिए मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह ने दो-दो तथा क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया। 
 

Related Posts