YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 खिलाड़ियों को रिलीज करने से फ्रेंजाइजियों के पास बची करोड़ों की राशि

 खिलाड़ियों को रिलीज करने से फ्रेंजाइजियों के पास बची करोड़ों की राशि

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 चरण के लिये नीलामी से पहले विभिन्न फ्रेंचाइजी द्वारा खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। खिलाड़ियों को रिलीज करने के साथ ही कई फ्रेंजाइजियों के पास करोड़ों रुपये की राशि बच गई है। किस फ्रेंचाइजी ने सबसे अधिक खिलाड़ी रिलीज किए हैं और किसके पास आईपीएल नीलामी के लिए सबसे अधिक राशि बची हुई है, उसका ब्योरा  इस प्रकार है। 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : (10 खिलाड़ी)
गुरकीरत सिंह मान, मोईन अली, पार्थिव पटेल, पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, आरोन फिंच, क्रिस मौरिस, डेल स्टेन, इसुरू उडाना।
टीम के पास बची राशि : 35.70 करोड़ रूपये 
चेन्नई सुपर किंग्स : (6 खिलाड़ी)
शेन वाटसन, मुरली विजय, केदार जाधव, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोनू सिंह
बची हुई राशि : 22.90 करोड़ रूपये 
राजस्थान रॉयल्स : (8 खिलाड़ी)
स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशाने थॉमस, आकाश सिंह, वरूण आरोन, टॉम कुरेन, अनिरूद्ध जोशी, शंशाक सिंह।
बची हुई राशि : 34.85 करोड़ रूपये
दिल्ली कैपिटल्स : (6 खिलाड़ी)
मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय।
बची हुई राशि : 12.8 करोड़ रूपये 
सनराइजर्स हैदराबाद : (5 खिलाड़ी)
बिली स्टैनलेक, फैबियन एलेन, संजय यादव, बी संदीप और वाई पृथ्वी राज।
बची हुई राशि : 10.75 करोड़ रूपये 
किंग्स इलेवन पंजाब : (9 खिलाड़ी)
ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन काट्रेल, के गौतम, मुजीब उर रहमान, जिमी नीशाम, हार्डस विलजोन, करूण नायर, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह।
बची हुई राशि : 53.2 करोड़ रूपये 
मुंबई इंडियंस : (7 खिलाड़ी)
लसिथ मलिंगा, नाथन कूल्टर नील, जेम्स पैटिनसन, शेरफाने रदरफोर्ड, मिशेल मैकलेनाघन, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय
बची हुई राशि : 15.35 करोड़ रूपये । 
कोलकाता नाइट राइडर्स : (6 खिलाड़ी)
निखिल नायक, सिद्धेश लाड, एम सिद्धार्थ, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, हैरी गुर्ने।
बची हुई राशि : 10.85 करोड़ रूपये।
 

Related Posts