YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

अहमद भट के गोल से भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को 1-0 से हराया

अहमद भट के गोल से भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को 1-0 से हराया

नई दिल्ली । स्थानापन्न खिलाड़ी सुहेल अहमद भट के 79वें मिनट में किए गोल की मदद से भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम ने दुबई में मेजबान देश संयुक्त अरब अमीरात को 1-0 से हराया। मैच में सुहैल दूसरे हॉफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे और उन्होंने ताइसेन सिंह के क्रास पर यह महत्वपूर्ण गोल किया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल है। इस युवा फारवर्ड ने कहा, मैं अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल करके बहुत खुश हूं। मैं इस गोल को अपने साथियों को समर्पित करना चाहूंगा। यह जीत हमें टीम प्रयास से मिली। ’’
यूएई ने हालांकि शुरू से दबाव बनाए रखा, लेकिन भारतीय रक्षकों ने उनके प्रयासों को नाकाम करने में कसर नहीं छोड़ी। हिमांशु जांगड़ा की जगह 55वें मिनट में मैदान पर उतरे सुहैल पांच मिनट बाद ही गोल करने की स्थिति में थे लेकिन उनका शॉट करीब से बाहर चला गया। इसके तीन मिनट बाद इबिनदास का शॉट भी लक्ष्य से चूक गया था। भारतीय टीम के कोच बिबियानो फर्नाडिस ने कहा कि पहले मैच में करीबी अंतर से हार के बाद उनके खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लड़कों के प्रदर्शन से खुश हूं। हम पहले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन आज हमने अच्छा खेल दिखाया और अनुकूल परिणाम हासिल किया। इस जीत से लड़कों का मनोबल बढ़ेगा।
 

Related Posts