YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

2019 विश्वकप अहम खिलाड़ी होंगे धोनी : प्रसाद

2019 विश्वकप अहम खिलाड़ी होंगे धोनी : प्रसाद

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अपनी खूबियों के कारण धोनी विश्व कप 2019 की भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरों में धोनी का प्रदर्शन शानदार रहा। 
प्रसाद ने कहा, 'जिस तरह से धोनी ने ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड में खेली गईं दो सीरीज में बल्लेबाजी की है उससे संदेश बिलकुल साफ है। उन्होंने अपने नैसर्गिक तरीके से बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हम इस धोनी को जानते हैं। अगर वह अपनी उन बिंदास पारियों को दोहरा पाएं तो हमारे लिए बहुत अच्छी बात होगी।' प्रसाद ने कहा कि धोनी भारत के विश्व कप मिशन के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे। उन्होंने कहा कि अपनी लीडरशिप स्किल से वह कप्तान विराट कोहली का मार्गदर्शन करेंगे। उनकी विकेटकीपिंग स्किल भी शानदार है और साथ ही वह युवा खिलाड़ियों के मेंटॉर की भूमिका निभाएंगे। ये सब मिलकर काफी काम आएगा। इसी वजह से मैं कह रहा हूं कि धोनी विश्व कप के लिए हमारे सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे। 
प्रसाद ने आगे कहा कि कम मैच टाइम की वजह से वह ज्यादा रन नहीं बना पाए लेकिन अब वह लगातार खेल रहे हैं, तो आप उन्हें फिर अपने रंग में लौटता हुआ देख रहे हैं।' भारतीय टीम विश्व कप से पहले सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी। इससे पहले खिलाड़ी आईपीएल में भी खेलते नजर आएंगे। इस पर प्रसाद ने कहा, 'विश्व कप से पहले वह आईपीएल में खेलेंगे। वह वहां 14-16 मैच खेलेंगे। ये सभी कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले मुकाबले होंगे। इससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हासिल की गई अपनी फॉर्म को बरकार रखने का मौका मिलेगा।' 

Related Posts