YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

गोलकीपर कृष्ण को ओलंपिक में भारतीय टीम के पदक जीतने की उम्मीद 

गोलकीपर कृष्ण को ओलंपिक में भारतीय टीम के पदक जीतने की उम्मीद 

बेंगलुरू । यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में अभ्यास कर रही भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर कृष्ण बी पाठक ने कहा कि यह टोक्यो ओलिम्पिक खेलों में पदक जीतने के इरादे से उतरेगी। इस गोलकीपर को भारोसा है कि वर्तमान टीम 40 साल के बाद फिर इतिहास रच सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमने शीर्ष टीमों के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया। सभी खिलाड़ी अपने खेल को लेकर आश्वस्त हैं और भारत के लिए इतिहास रचने को प्रतिबद्ध हैं। हम पदक से कम के बारे में नहीं सोच रहे हैं और हमें विश्वास है कि इस साल ओलिम्पिक में हम पदक जीत सकते हैं। कृष्ण ने कहा कि टीम 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलिम्पिक खेलों के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है और हर प्रकार की चुनौती के लिए तैयार है। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि ओलिम्पिक अब दूर नहीं है और इसलिए हम अभ्यास सत्र में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कोच हमारे लिए कड़े अभ्यास सत्रों की व्यवस्था की है और हम इनका पूरा आनंद उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम एक ग्रुप के तौर पर पिछले कुछ वर्षों से अच्छा खेल रहे हैं और हम यह तय करना चाहते हैं कि ओलिम्पिक में हम अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलें। यह हमारे लिए बड़ी चुनौती होगी लेकिन हम टोक्यो में इस चुनौती के लिए तैयार हैं। साथ ही कहा कि गोलकीपर और रक्षापंक्ति के अन्य खिलाडिय़ों के बीच तालमेल की अहम भूमिका रहेगी। 
 

Related Posts