YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

फिर डीडीसीए अध्यक्ष बने  रोहन जेटली 

फिर डीडीसीए अध्यक्ष बने  रोहन जेटली 

नई दिल्ली । रोहन जेटली एक बार फिर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष बने हैं। अध्यक्ष  पद के लिए हुए चुनावों में रोहन को जीत मिली है। वहीं सिद्धार्थ सिंह वर्मा सचिव बने हैं, उन्होंने एक अन्य उम्मीदवार दिग्गज विनोद तिहारा को हराया। शशि खन्ना को उपाध्यक्ष पद पर जीत मिली है। 
डीडीसीए के चुनाव की मतगणना अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई। सोमवार से बुधवार तक हुए मतदान में कुल 2374 सदस्यों ने भाग लिया। रोहन जेटली को 1658 वोट मिले जबकि उनके विरोधी विकास सिंह को 662 वोट मिले। इस तरह रोहन दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं। 
सचिव पद पर सिद्धार्थ ने विनोद को हराया। सिद्धार्थ को 1322 वोट मिले जबकि विनोद को 704 वोट मिले हैं। इसके अलावा राकेश बंसल को 248 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर शशि खन्ना 1264 वोटों के साथ विजयी रहीं जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी संजय भारद्वाज को 560 वोट मिले। प्रेरणा भारद्वाज को 409 और दिनेश सैनी को 26 वोट मिले। 
वहीं रोहन गुट के राजन मनचंदा संयुक्त सचिव पद पर 1288 वोटों के साथ विजयी रहे। संदीप के चौधरी को 501, सूर्य पी शर्मा को 333 और देवयानी सिंह को 80 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर जेटली गुट के पवन गुलाटी 1664 मतों के विजयी रहे। सुनील के गोयल को 393 और राजन गोयल 185 वोट मिले।
 

Related Posts