YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, सूर्यकुमार का अर्द्वशतक

भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, सूर्यकुमार का अर्द्वशतक

जयपुर  जयपुर में खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए।
165 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया  ने 19.4 ओवर के खेल में सिर्फ 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैच में मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 19 नवंबर को रांची में खेला जाएगा।
रोहित-सूर्या की शानदार पारी
टागरेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 31 गेंदों पर 50 रन जोड़े। इस जोड़ी पर ब्रेक मिचेल सेंटनर ने राहुल (15) को आउट कर लगाया। दूसरे विकेट के लिए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को फिर संघर्ष करना पड़ा। रोहित और सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 59 रन जोड़े। इस साझेदारी को बोल्ट ने रोहित (48) का विकेट लेकर तोड़ा। न्यूजीलैंड के लिए तीसरा विकेट भी बोल्ट के खाते में ही आया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव (62) को बोल्ड किया। श्रेयस अय्यर (5) का विकेट टिम साउदी ने हासिल किया। अंतिम ओवर में वेंकटेश अय्यर (4) डेरिल मिचेल की गेंद पर आउट हुए।
इससे बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के ओपनर डैरेल मिचेल पहले ही ओवर में बिना खाता खोले भुवनेश्वर कुमार द्वारा बोल्ड कर दिए गए। लेकिन उसके बाद मार्टिन गप्टिल और मार्क चेपमैन ने मिलकर 77 गेंदों में 109 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को संकट से निकाल लिया। चेपमैन ने 50 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की सहायता से 63 रन बनाए। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने बोल्ड कर दिया। ग्लेन फिलिप्स बिना खाता खोले रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। लंबे समय से खेल रहे मार्टिन गप्टिल को दीपक चाहर की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने कैच कर लिया। टिम सीफर्ट ने 12 गेंदों में 11 रन बनाए और उन्हें भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सूर्य कुमार ने लपक लिया। रचीन रवींद्र को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड कर दिया। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार और रविचंद्रन अश्विन ने 2 - 2 विकेट लिए दीपक चहर और मोहम्मद सिराज को 1 - 1 विकेट मिला।
 

Related Posts