YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया, लोकेश - रोहित  अर्धशतक 

 भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया, लोकेश - रोहित  अर्धशतक 

रॉंची । भारत और न्यूजीलैंड के बीच 20 -20 श्रंखला के दूसरे मैच में भारत ने  न्यूजीलैंड को सात विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में भारत ने 17.2 ओवर्स में तीन विकेट पर 155 रन बनाकर जीत हांसिल कर ली। भारत के सलामी बल्लेबाज़ों लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने मिलकर  117 रन जोड़े। लोकेश राहुल को 49गेंदों में     65 रन बनाने के बाद टिम साउदी की गेंद पर  ग्लेन फिलिप्स ने कैच कर लिया। उन्होंने 6 चौके और  2    छक्के मारे। वहीं रोहित शर्मा  को    36गेंदों में 55    रन बनाने के बाद टिम साउदी की गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने कैच कर लिया। उन्होंने 1  चौका  और  5 छक्के मारे। सूर्यकुमार यादव को एक रन पर टिम साउदी ने बोल्ड कर दिया। वेंकटेश अय्यर और ऋषभ पंत 12 -12  रन बनाकर नाबाद रहे। 
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन बनाए। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और डेरैल मिचेल ने विस्फोटक शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए मात्र 26 गेंदों में 48 रन बना डाले। मार्टिन गप्टिल 15 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की सहायता से 31 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर ऋषभ पंत द्वारा कैच कर लिए गये। लेकिन उसके बाद भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की विस्फोटक पारी जारी रही। नौवें ओवर में मार्क चैपमैन को अक्षर पटेल ने लोकेश राहुल के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 17 गेंदों में तीन चौके की सहायता से 21 रन बनाए। इसके बाद न्यूजीलैंड की रन गति धीमी पड़ने लगी। डेरैल मिचेल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हर्षल पटेल की एक गेंद पर उन्हें सूर्यकुमार यादव ने कैच कर लिया। उन्होंने 28 गेंदों में तीन चौके की सहायता से 31 रन बनाए। टिम सीफर्ट 15 गेंदों में बमुश्किल 13 रन बना सके। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच करा दिया। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 34 रन ग्लेन फिल्लिप्स ने बनाए। उन्होंने 21 गेंदें  खेलीं, एक चौका और 3 छक्के मारे। फिलिप्स को हर्षल पटेल की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने कैच किया। जेम्स नीशम बहुत धीमा खेले 12 गेंदों में बमुश्किल 3 रन बना सके और भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर ऋषभ पंत द्वारा कैच कर लिए गये। पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने 64 रन बनाए थे और 1 विकेट खोया था लेकिन उसके बाद न्यूजीलैंड की टीम तेज गति से रन नहीं बना सकी। भारत के लिए हर्षल पटेल ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।
 

Related Posts