YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

धोनी-ऋषभ-रोहित की कप्तानी रहेगी बरकरार 

धोनी-ऋषभ-रोहित की कप्तानी रहेगी बरकरार 

मुम्बई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र के लिए टीमों ने अपने बरकरार रखे गये खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को दे दी है। इस प्रकार अब यह साफ हो गया है कि मुम्बई इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी महेन्द्र सिंह धोनी के पास रहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी ऋषभ को ही कप्तान बनाये रखेगी। 
रोहित शर्मा : रोहित की कप्तानी में मुंबई ने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। फ्रेंचाइजी ने इस बार फिर रोहित को बरकरार रखा है। ऐसे में तय है कि वही कप्तानी करेंगे। मुंबई टीम की कप्तानी में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि पिछले सीजन में मुंबई टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी, लेकिन उसका असर कप्तानी पर देखने को नहीं पड़ेगा। मुंबई ने रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड को भी बरकरार रखा है। 

महेन्द्र सिंह धोनी 
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) भी कप्तान नहीं बदलने जा रहा है। टीम को पिछली बार धोनी की कप्तानी में ही खिताब जीतने का अवसर मिला था। ऐसे में वह इस बार भी 5वीं बार चैम्पियन बनकर मुंबई की बराबरी करने उतरेंगे। टीम ने इस बार सुरेश रैना को बरकरार नहीं रखा है। सीएसके ने धोनी के अलावा रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को भी रखा है। 
ऋषभ पंत 
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछली बार ऋषभ की कप्तानी में प्लेऑफ में जगह बनाई थी। तबश्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद पंत को कमान सौंपी गई थी।  ऐसे में यह फ्रेंचाइजी इस बार भी ऋषभ को ही कप्तान बनाए रखेगी। यह इससे भी साफ हुआ है कि टीम ने इस बार श्रेयस अय्यर को बरकरार नहीं रखा है। 
 

Related Posts