YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 आईपीएल नीलामी में 77 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया

 आईपीएल नीलामी में 77 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया

बेंगलुरु । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 वें सत्र के लिए हुई नीलामी प्रक्रिया समाप्त हो गयी है। इस  नीलामी में कुल 204 खिलाड़ी बिके, इसमें 67 विदेशी खिलाड़ी थे। फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले 10 विदेशी खिलाड़ियों को  बरकरार रखा था। इस प्रकार आईपीएल 2022 में 77 विदेशी खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। इसमें वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा 17 खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज: के 17 खिलाड़ियों को कुल मिलाकर 81.45 करोड़ मिले हैं। ये खिलाड़ी हैं आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर, शिमरॉन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, कायरन पोलार्ड, सुनील नारायण, ओडियन स्मिथ, ड्वेन ब्रावो, रोवमन पावेल, अल्जारी जोसेफ, इविन लुईस, डोमिनिक ड्राक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, फैबियन एलेन, ओबेड मैकॉय, काइल मेयर्स।
ऑस्ट्रेलिया के 13 खिलाड़ियों पर 59.85 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।  पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, जोश हेजलवुड, डेनियल सैम्स, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, मैथ्यू वेड, नाथन एलिस, नाथन कुल्टर नाइल, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस।
इंग्लैंड के  13 खिलाड़ियों पर 59.85 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। ये खिलाड़ी हैं।  जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, सैम बिलिंग्स, क्रिस जॉर्डन, एलेक्स हेल्स, बेनी हॉवेल, जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, मार्क वुड, लियाम लिविंगस्टोन, जोस बटलर, मोइन अली, डेविड विली
दक्षिण अफ्रीका के 11 खिलाड़ी 44.30 करोड़ रुपये में बिके हैं। उसके खिलाड़ी हैं। कगिसो रबाडा, फाफ डुप्लेसिस, क्विंटन डिकॉक, डेवोल्ड ब्रेविस, एडेन मार्करम, मार्को जानसेन, ड्वेन प्रिटोरियस, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, रासी वान डेर डुसन, एनरिच नोर्तजे।
न्यूजीलैंड के 12 खिलाड़ी 43.35 करोड़ रुपये में बिके हैं। ये खिलाड़ी हैं केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, मिशेल सेंटनर, एडल मिल्ने, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट, टिम साउदी, जिमी नीशम और  डैरल मिशेल।
श्रीलंका के 05 खिलाड़ी 14.5 करोड़ रुपये में बिके हैं। ये हैं वांनिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, चमिका करुणारत्ने और भनुका राजपक्षे।
अफगानिस्तान के 04 खिलाड़ी 16.8 करोड़ रुपये में बिके हैं। उसके खिलाड़ी हैं। मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।
बांग्लादेश: के एक खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को 2 करोड़ में खरीदा गया है।   ।
सिंगापुर के एक खिलाड़ी टिम डेविड को 8.25 करोड़ में खरीदा गया है। 
 

Related Posts