YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर मार्श की हालत गंभीर

 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर मार्श की हालत गंभीर

 मेलबर्न । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉडनी मार्श को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 74 वर्षीय मार्श की हालत अभी गंभीर बतायी जा रही है। मार्श क्वींसलैंड में एक चैरिटी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें बीच रास्ते में यह दौरा पड़ा। मार्श को इसके बाद आयोजकों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं बुल्स मास्टर्स के अध्यक्ष जिम्मी महर ने इसे निराशाजनक बताया है। 
वहीं वाइड बे अस्पताल और स्वासथ्य सेवा के प्रवक्ता ने कहा, ’ मार्श दिल के दौरे के लक्षण के साथ ही अस्पताल में हैं, और उनकी हालत अभी गंभीर बतायी जा रही है।’ मार्श ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से साल 1970 और 1984 के बीच 96 टेस्ट खेले थे। इस दौरान उन्होंने 355 शिकार किए थे। वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य चयनकर्ता भी रहे हैं। मार्श ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर हैं। उन्होंने एडम गिल​क्रिस्ट 416 और इयान हेली 395 के बाद विकेट के पीछे सबसे ज्यादा 355 शिकार किए हैं। सीए के प्रमुख निक हॉकले ने मार्श की तबीयत पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 
 

Related Posts