YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

वार्न के निधन के सदमे से उबरने में समय लगेगा : क्लार्क

वार्न के निधन के सदमे से उबरने में समय लगेगा : क्लार्क

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न के निधन से बेहद दुखी हैं। क्लार्क को अब भी भरोसा नहीं हो रहा है कि उनका यह साथी खिलाड़ी अब इस दुनिया में नहीं रहा। क्लार्क के अनुसार उन्होंने वार्न से हाल ही में बात की थी। श्रीलंका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के दौरान भी वह सामान्य लगे थे। क्लार्क ने कहा कि वार्न के निधन के बाद से ही वह सदमे में आ गये थे क्योंकि मेरे लिए यह समझना सबसे कठिन बात है कि यह कितनी जल्दी हुआ। किसी बिमारी के कारण यह घटना हुई होती तो बात अलग होती। क्लार्क ने इसके अलावा वार्न के साथ अपनी अंतिम बातचीत का भी खुलासा किया जब ऑस्ट्रेलिया इस साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उसने आहार के साथ निश्चित समय पर अपने शरीर का इलाज किया। वह बड़े पैमाने पर शराब पीने वाला भी नहीं था। वार्न के निधन से लगे सदमें से उभरने में समय लगेगा, ठीक वैसे ही जैसे नवंबर 2014 में उनके करीबी दोस्त फिल ह्यूज की गेंद लगने से मौत हो गई थी। मेरे लिए इस समय यह सभी अच्छी चीजों को याद रखने और बात करने की कोशिश करने के बारे में है जिससे इस निराशा से बाहर आया जा सके। वह वार्न को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद करते हैं, जिन्होंने अपना जीवन तेज लेन पर जिया और नींद उनकी ताकत नहीं थी। उन्होंने अपना जीवन इतनी तेज गति से जिया कि उन्होंने अपने आस-पास इस अजेय भावना को लगभग पैदा कर लिया। वह हमेशा चलते रहते थे जो आसान नहीं था।
 

Related Posts