YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

प्रो हॉकी लीग : भारत ने  जर्मनी को 3-1 से हराया 

प्रो हॉकी लीग : भारत ने  जर्मनी को 3-1 से हराया 

भुवनेश्वर । भारत ने 2021-22 पुरुष एफआईएच प्रो हॉकी लीग में जर्मनी को 3-1 से हरा दिया। इसी के साथ ही भारत ने जर्मनी पर दूसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले भारत ने गुरुवार को यहां हुए पहले मुकाबले में जर्मनी को 3-0 से हराया था। भारत की ओर से दूसरे मैच में फॉरवर्ड सुखजीत सिंह ने 19 वें , अभिषेक ने 54 जबकि वरुण ने 41 वें मिनट में गोल दागा। इस मैच में दोनो ही टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया पर अंत में भारतीय टीम विजयी रही। पहला ही क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद भारत की ओर से सुखजीत ने 19 मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी जर्मनी पर दबाव तब बढ़ा, जब 19वें मिनट में सुखजीत ने शानदार फील्ड गोल दाग कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद खेल में और तेजी आ गयी। तीसरे क्वाटर्र के समाप्त होने के पहले  वरुण ने 41 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। जर्मनी की ओर से मिडफील्डर एंटोन बोएकेल ने 45वें मिनट में एक बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत की बढ़त को कम करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया। वहीं चौथे और अंतिम क्वाटर्र में दोनो ही टीमों ने अपनी ओर से गोल करने के प्रयास किये और भारतीय टीम ने बाजी मारते हुए 54वें मिनट में एक गोल  दाग दिया। 
युवा फॉरवर्ड अभिषेक ने शानदार मैदानी गोल दागते हुए भारत को 3-1 से आगे कर दिया। इसके बाद यह बढ़त अंत तक कायम रही। भारतीय पुरुष हॉकी टीम दूसरी जीत के साथ ही कुल 27 लेकर प्रो लीग अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं जर्मनी की टीम 10 मैचों में 17 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर है। 
 

Related Posts