YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

धोनी आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर : इरफान पठान 

धोनी आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर : इरफान पठान 

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के  पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान के अनुसार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब भी नंबर एक फिनिशर हैं। इरफान के अनुसार पिछले कुछ समय में श्रेष्ठ फिनिशरों की सूची में कई नाम जुड़े जरुर हैं पर धोनी की जगह बनी हुई है। धोनी ने मुंबई इंडिया के खिलाफ मैच में अपना कौशल दिखाकर जिस प्रकार टीम को जीत 
दिलाई उससे यह साबित हुआ है। 
धोनी ने विपरीत हालातों में रन बनाये ओर इसी कारण मुम्बई के हाथ में आई जीत निकल गयी। 
पठान ने कहा, एमएस धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे महान फिनिशर हैं हालांकि हर दर साल इस सूची में कोई न कोई शामिल होता रहा है पर धोनी को कोई नहीं हटा पाया है। वह इस लीग की पहचान हैं। धोनी के अलावा एबी डिविलियर्स भी आईपीएल के सबसे बड़े फिनिशर रहे हैं पर धोनी पहले नंबर पर हैं।
पठन ने यह भी कहा कि राहुल तेवतिया, दिनेश कार्तिक, शिमरोन हेटमायर ने भी अब तक अपने अच्छे फिनिशर होने के संकेत दिये हैं पर जब किसी सर्वश्रेष्ठ फिनिशर की बात आती है, तो धोनी का ही नाम सामने आता है। 
पठान ने यह भी दावा किया कि अंक तालिका में निचले स्तर पर होने के बाद भी सीएसके को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। 
 

Related Posts