YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

भारतीय निशानेबाजों को मिलेंगे ज्यादा ओलम्पिक कोटा : अपूर्वी

भारतीय निशानेबाजों को मिलेंगे ज्यादा ओलम्पिक कोटा : अपूर्वी

निशानेबाज अपूर्वी चंदेला को उम्मीद है कि आगामी विश्व कप में भारतीय निशानेबाज ज्यादा से ज्यादा ओलम्पिक कोटा हासिल करेंगे। विश्व कप बुधवार 20 फरवरी से यहां डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शुरू होगा। टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए विश्व कप में अभी 16 कोटा बचे हुए हैं, जिनमें आठ महिला और आठ पुरुष के हैं। अपूर्वी ने कहा कि कि भारतीय निशानेबाज इस बार अपने घरेलू मैदान पर प्रतिस्पर्धा करेंगे और साथ ही वे घरेलू दर्शकों की उम्मीदों का भी आनंद लेंगे। अपूर्वी ने पिछले साल ही दक्षिण कोरिया में हुई आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए टिकट हासिल किया था।

Related Posts