YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

सरबजोत ने जूनियर विश्व कप निशानेबाजी में स्वर्ण जीता

सरबजोत ने जूनियर  विश्व कप निशानेबाजी में स्वर्ण जीता

भारत के 17 वर्षीय सरबजोत सिंह ने पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में यहां 239.6 अंक हासिल करने के साथ ही स्वर्ण पदक जीता है।  आठ निशानेबाजों के फाइनल में 17 वर्षीय सरबजोत शुरू में तीसरे और चौथे स्थान पर रहे पर सातवें शॉट के बाद उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उनका चीन के अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ कड़ा मुकाबला चला और अंत में इस भारतीय निशानेबाज ने दो अंक के अंतर से स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। सफल रहा। वहीं चीन के निशानेबाजों ने रजत और कांस्य पदक जीते। सरबजोत के स्वर्ण से आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में भारत का दबदबा बना हुआ है। सरबजोत के स्वर्ण जीतने से भारत ने महिला और पुरूष दोनों वर्गों में 10 मीटर एयर पिस्टल का खिताब अपने कब्जे में किया है। इस प्रतियोगिता में भारत ने अबतक नौ स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य सहित कुल 22 पदक लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं चीन सात स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य सहित 20 पदक लेकर दूसरे स्थान पर है। 

Related Posts