YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

पाक के साथ हॉकी फाइनल्स खेले भारत : गुरबक्श

पाक के साथ हॉकी फाइनल्स खेले भारत : गुरबक्श

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान गुरबक्श सिंह का मानना है कि भारतीय हॉकी टीम को पाकिस्तान के साथ खेलना चाहिए। पूर्व कप्तान ने कहा- जून में हॉकी सीरीज के फाइनल्स हैं। यह टोक्यो ओलिम्पिक का  क्वालीफाइंग टूर्नामेंट हैं। पाकिस्तान एक मजबूत टीम है। ऐसे में भारतीय टीम पाकिस्तान से खेलकर अपने खेल में कई सुधार कर सकती है। टीम इंडिया में दम है कि वह पाकिस्तान को हरा सके। इससे भारतीय टीम के सदस्यों में नए आत्मविश्वास का संचार भी होगा। भारतीय टीम को 1964 ओलंपिक और 1966 में एशियाई खेलों में गोल्ड दिलाने वाले गुरबक्श सिंह ने कहा कि 1965 में जब पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ था तब जालंधर में हमारा शिविर था। 1964 में हमने उन्हें हराया। 1965 के युद्ध के बाद, 1966 में एशियाई खेलों में भी हमने उन्हें मात दी थी।

Related Posts