YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

कोच बन सकते हैं पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह

 कोच बन सकते हैं पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह

 कोच बन सकते हैं पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह 
 भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह जल्द ही भारतीय टीम के कोच बन सकते हैं।अपने 12 साल के करियर में सरदार सिंह ने टीम को कई अहम जीत दिलाई है। माना जा रहा है कि इस पूर्व कप्तान को जूनियर पुरुष हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया जा सकता है। हॉकी इंडिया)  ने भारतीय पुरुष हॉकी जूनियर टीम के खराब प्रदर्शन के कारण कोच फेलिक्स को इस साल जून में हटा दिया गया था। उनके जाने के बाद से ही यह पद खाली था। पहले इस पद की पेशकश भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच हरेंद्र सिंह को दी गई थी पर हरेंद्र ने अधिक वेतन की मांग करते हुए इसे ठुकरा दिया था। सरदार सिंह को कोचिंग का अनुभव नहीं है पर 12 साल के अपने करियर के कारण वह बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं। सरदार सिंह ने भारत की ओर से ओलिंपिक, विश्व कप, एशियन गेम्स और चैपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। वहीं उन्होंने इन बड़े टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी भी की है। सरदार सिंह सुल्तान अजलान शाह कप (Sultan Azlan Shah Cup) में भारत की अगुवाई करने वाले सबसे युवा कप्तान थे। उन्हें पिछले साल खेल को अलविदा कह दिया था। 
 

Related Posts