YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

पार्ल रॉक्स के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने दिया विवादित बयान 

पार्ल रॉक्स के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने दिया विवादित बयान 

पार्ल रॉक्स के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने दिया विवादित बयान 
 साउथ अफ्रीका में चल रही मजांसी क्रिकेट लीग में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के अलावा कई और ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो फैंस को हैरान कर रहा है। हाल ही में पार्ल टीम की ओर से खेल रहे चाइनामैन गेंदबाज तबरेज शम्सी ने बीच मैदान में जादू दिखाया था वहीं अब पार्ल के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कुछ ऐसा कहा है जो सभी को हैरान कर रहा है। रविवार को मंडेला बे जायंट्स के खिलाफ खेल रही पार्ल रॉक्स के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस के बाद बेहद विवादित बयान दे डाला। टॉस के बाद जब उनसे टीम में हुए बदलावों पर पूछा गया तो उन्होंने कहा,टीम में एक बदलाव है. हार्डस विलियन आज नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वहां मेरी बहन के साथ बिस्तर पर लेटे हैं। दोनों ने शनिवार को शादी की है। फाफ डुप्लेसी के इस बयान को सुनकर सब चौंक गए और सवाल पूछने वाला कमेंटेटर तो हंसने ही लग गया। डुप्लेसी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
 

Related Posts