YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

विराट ने दर्शकों को धोनी-धोनी नारे लगाने से इसलिए रोका

 विराट ने दर्शकों को धोनी-धोनी नारे लगाने से इसलिए रोका

विराट ने दर्शकों को धोनी-धोनी नारे लगाने से इसलिए रोका 
 टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान दर्शकों द्वारा लगाये जा रहे धोनी-धोनी के नारों पर नाराजगी जतायी है। मैच के पांचवें ओवर में ही जब भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इविन लुईस का कैच छोड़ा तो दर्शकों ने धोनी-धोनी के नारे लगाने शुरु कर दिये। विराट उस समय बाउंड्री पर ही फील्डिंग कर रहे थे और उन्होंने इस पर तुरंत दर्शकों की ओर देखते हुए हाथों से इशारा किया कि वे यह क्या कर रहे हैं। उन्होंने दर्शकों को ऐसा करने से मना किया। उनका गुस्सा उनके हावभाव में साफ नजर आ रहा था। वहीं सीरीज के पहले मैच में भी दर्शकों ने ऋषभ की हूटिंग करते हुए धोनी के नाम के नारे लगाए थे। विराट ने सीरीज की शुरुआत से पहले भी प्रशंसकों से अपील की थी कि विकेटकीपिंग में ऋषभ से होने वाली गलतियों के लिए उसे हूट न करें। विराट के अलावा कई अन्य दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि युवा ऋषभ की तुलना धोनी से नहीं की जानी चाहिये। इससे युवा खिलाड़ी पर बेवजह का दबाव बनता है। 

Related Posts