YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी में लगाया पहला दोहरा शतक

पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी में लगाया पहला दोहरा शतक

 पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी में लगाया पहला दोहरा शतक
 युवा बल्लेबाज बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बड़ौदा के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया है। पहली पारी में 66 रन बनाने वाले पृथ्वी ने दूसरी पारी में 179 गेंदों में 19 चौके और 7 छक्कों की सहायता से शानदार 202 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 112 रहा। पृथ्वी का यह फस्र्ट क्लास क्रिकेट में पहला दोहरा शतक है। इससे पहले मुंबई की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 431 रन बनाए थे। पृथ्वी ने पहली पारी में 66 तो अजिंक्य रहाणे ने 79 रन बनाए थे। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज शम्स मुलानी ने 89 तो शार्दुल ठाकुर ने 64 रन बनाकर टीम को 400 रनों के पार पहुंचा दिया। इसके बाद खेलने उतरी बड़ौदा की टीम पहली पारी में 307 रनों पर ही आउट हो गयी। बड़ौदा की ओर से केदार देवधर ने 190 गेंदों में 21 चौके और एक छक्के की मदद से 160 रन बनाए।
वहीं मुंबई ने पहली पारी में 124 रनों की बढ़त मिलने के बाद दूसरी पारी में भी शानदार शुरुआत की। पृथ्वी और जेन गोकुल बिस्टा ने पहले 33 ओवरों में ही टीम का स्कोर 190 रन पर ला खड़ा किया। बिस्टा ने 68 रन बनाए। इसके बाद पृथ्वी ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। पृथ्वी जब 202 रन पर आऊट हुए तो मुंबई का स्कोर महज 55 ओवरों में 313 रन था। इसी मैच में मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी इस दौरान खूब चला। सूर्यकुमार ने 70 गेंदों में 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। 

Related Posts